TOP BANNER
Sponsored

जंगली सुअर मारने के लिए रखे प्रेशर गोला विस्फोटक मुंह में दबाने से युवक की मौत

गावां : हरिजन टोला में बुधवार की शाम सुअर मारने के लिए रखे प्रेशर गोला बम मुंह में दबाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का मस्तक पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिजन टोला निवासी सदानंद तुरी के (22) वर्षीय

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 5, 2021 May 5 51 Views
Share

गावां : हरिजन टोला में बुधवार की शाम सुअर मारने के लिए रखे प्रेशर गोला बम मुंह में दबाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का मस्तक पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिजन टोला निवासी सदानंद तुरी के (22) वर्षीय पुत्र विक्की तुरी बुधवार की शाम ससुराल से लौटने के बाद घर में प्रेशर गोला बम को मुंह में लेकर दबा लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक का मस्तक पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। बताया जाता है कि मृतक विक्की बुधवार को अपने पत्नी और बच्चे को लाने के लिए ससुराल इसी थाना क्षेत्र के बरमसिया गया था। ससुराल पहुंचने के बाद पति पत्नी में किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और वहां से कुछ देरी के बाद पत्नी के साथ ही बच्चे को लेकर वह घर वापस आ गया। मृतक युवक के मां ने बताया कि ससुराल से लौटने के बाद मेरा पुत्र विक्की बोलने लगा कि आज जो हुआ है उसे हम किसी से नहीं बोलेंगे। उसे परदे में ही रहने दे रहे हैं। इतना कहने के बाद हम जानवर लाने के लिए बाहर चले गए। इसी बीच में उसका शव घर में पड़ा हुआ मिला और उसका मस्तक पूरी तरह से क्षत विक्षत पड़ा हुआ था और वह खून के लथपथ से लहूलुहान था। मृतक के एक पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज कुमार भी सदलबल के साथ स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्य शव को देखने से साफ प्रतीत हो रहा है कि मुंह में प्रेशर गोला बम दबा लेने से युवक की मौत हुई है। क्योंकि मृतक का मस्तक पूरी तरह से क्षत विक्षत है और उसका जबड़ा भी पूरी तरह से उखड़ गया था। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे सच्चाई का पता चल सकेगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories