TOP BANNER
Sponsored

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल की हुई बैठक, पूर्व के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला समिति की बैठक रविवार को चैती दुर्गा मंडा कोलडीहा में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य एवं ओम श्री परिवार प्रांत अध्यक्ष सह जिला पालक वीरेंद्र पांडे उपस्थित हुए।बैठक में पूर्व के कार्यक्रम की समीक्षा किया गया और पलक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 4, 2024 Feb 4 26 Views
Share

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला समिति की बैठक रविवार को चैती दुर्गा मंडा कोलडीहा में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य एवं ओम श्री परिवार प्रांत अध्यक्ष सह जिला पालक वीरेंद्र पांडे उपस्थित हुए।बैठक में पूर्व के कार्यक्रम की समीक्षा किया गया और पलक को प्रखंड प्रवास करने का निर्देश दिया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एडवोकेट प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने कहा की हिंदुओं को सक्रिय हिंदू बनाना है और भारत के पुराने गौरव को वापस लाना है।

 

 

उन्होंने कहा की अयोध्या और काशी में जिस तरह से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।उसी तरह से मथुरा में भी भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। बैठक में धनबाद विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष रितेश पांडे, उपाध्यक्ष विजयमल पांडे, जिला महामंत्री सीताराम हिंदू, अध्यक्ष अजय देव हिंदू हेल्पलाइन जिला प्रमुख रामबाबू गुप्ता, जिला मंत्री कुंदन केसरी,कार्यकारिणी सदस्य शुभम झा, नगर महामंत्री रौनक मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष राहुल बरनवाल उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,वार्ड अध्यक्ष आदर्श कुमार आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories