AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

योगी आदित्यनाथ X पर फॉलोवर्स के मामले में बने भारत के नंबर-1 CM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर उपस्थिति लगातार बढ़ रही है, जिससे जनता के बीच उनकी लोकप्रियता मजबूत हो रही है. एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल किया है. हाल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर उपस्थिति लगातार बढ़ रही है, जिससे जनता के बीच उनकी लोकप्रियता मजबूत हो रही है. एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल किया है. हाल ही में, योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) ने 27.4 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.

राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में वह अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पीछे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है. केजरीवाल के एक्स पर 27.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं. योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया रीच राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से कहीं बहुत ज्यादा है. राहुल के एक्स पर 24.8 मिलियन और अखिलेश के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पर्सनल अकाउंट के अलावा, योगी आदित्यनाथ का पर्सनल ऑफिसियल (@myogioffice) भी काफी लोकप्रिय है, जिसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन से अधिक है.

जनवरी 2019 में शुरू हुआ यह एक्स अकाउंट देश में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाला पर्सनल ऑफिसल अकाउंट बन गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्णायक नेतृत्व और प्रभावशाली फैसलों ने न केवल उन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है, बल्कि अन्य राज्य सरकारों को भी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है, जिसे ‘योगी मॉडल’ के रूप में जाना जाता है. हाल ही में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वैश्विक प्रशंसा मिली, जो योगी आदित्यनाथ के सराहनीय नेतृत्व को दर्शाता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories