TOP BANNER
Sponsored

हिट वेव का असर : पानी भरने के दौरान कुएं में जा गिरी महिला, अस्पताल में चल रहा इलाज

गिरिडीह : जिले में गर्मी ने कहर ढा रखा है. आसमान से बरसते शोले ने जन जीवन बेहाल कर दिया है. लोगों पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को शहरी क्षेत्र के धरियाडीह वार्ड नंबर 29 हीरो शोरूम के पीछे भीषण गर्मी में पानी भरने के दौरान एक महिला बेहोश होकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 30, 2024 May 30 50 Views
Share

गिरिडीह : जिले में गर्मी ने कहर ढा रखा है. आसमान से बरसते शोले ने जन जीवन बेहाल कर दिया है. लोगों पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को शहरी क्षेत्र के धरियाडीह वार्ड नंबर 29 हीरो शोरूम के पीछे भीषण गर्मी में पानी भरने के दौरान एक महिला बेहोश होकर कुएं में जा गिरी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर महिला को कुएं से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल लाया गया. जहां महिला का इलाज चल रहा है.

 

बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

 

इधर महिला के कुएं में गिरने की घटना का ठीकरा लोगों ने बिजली विभाग के मत्थे जड़ा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती अत्यधिक होने से परेशानी बढ़ गई है. लगातार क्षेत्र में फैज कटने की समस्या बनी रहती है. मिस्त्री और संबंधित विभाग के अधिकारी कॉल करने पर कॉल का जवाब भी नहीं देते हैं. कहा कि यदि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया जाता है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे. विरोध जताने वालों में शैलेश महतो, आजाद अंसारी, छोटू दास, मो. बब्बन अंसारी,  मो. समीर अंसारी, मो. फरीद, सुमित साव, मुन्ना दास, जुगनू आदि शामिल हैं.

बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों में मातम

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories