TOP BANNER
Sponsored

चाइल्ड लाइन की सक्रियता से टला बाल विवाह

तिसरी : प्रखण्ड में चाइल्ड लाइन की टीम की सक्रियता से एक नाबालिग का बाल विवाह टल गया है. मामला प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र का है. बताया गया कि चाइल्ड लाइन के केस वर्कर नरेश कुमार वर्मा को मिले गुप्त सूचना मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार के सहयोग से वे लोग एक टीम बनाकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 30, 2024 May 30 60 Views
Share

तिसरी : प्रखण्ड में चाइल्ड लाइन की टीम की सक्रियता से एक नाबालिग का बाल विवाह टल गया है. मामला प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र का है. बताया गया कि चाइल्ड लाइन के केस वर्कर नरेश कुमार वर्मा को मिले गुप्त सूचना मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार के सहयोग से वे लोग एक टीम बनाकर बच्ची के घर पहुंचे और उसके अभिभावक को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह कानूनन जुर्म है के विषय में समझाया. साथ ही बाल विवाह नहीं करने की हिदायत दी.

 

मौके पर सवेरा फाउंडेशन के प्रवेक्षक सह बाल अधिकार कार्यकर्त्ता इंकज कुमार ने भी अभिभावकों को इसके दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि बाल विवाह यौन शौषण को बढ़ावा देता है. जिससे बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है जो समाज की उत्थान में दरार पैदा कर सकता है. लिहाजा बाल विवाह एक अक्षम्य अपराध है. बताया गया कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों अभी भी बरकरार है. लेकिन इस पर अंकुश लगाने की दिशा में टीम संस्था काम कर रही है और सूचना मिलने पर बाल विवाह होने से रोका भी जा रहा है.

 

असंतुलित होकर खेत में जा पलटा ट्रैक्टर, इंजन से दबकर चालक की हुई मौत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories