TOP BANNER
Sponsored

PM मोदी की साधना को जानकर गिरिडीह में समर्थक भूपेंद्र उर्फ़ घटक सिंह भी कर रहे हैं 48 घंटे का धार्मिक अनुष्ठान

न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में साधना में लीन हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं. कल शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं. इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 31, 2024 May 31 53 Views
Share

न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में साधना में लीन हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं. कल शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं. इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी. इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे. ना ही किसी से बात करेंगे. जानकारी के अनुसार कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे. वहीं पीएम मोदी के साधना की जानकारी पर गिरिडीह में पीएम का एक समर्थक भी कल शाम से 48 घंटे के धार्मिक अनुष्ठान पर हैं.

सीसीएल इलाके के बनियाडीह निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ़ घटक सिंह बनियाडीह स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी का पाठ कर रहे हैं. इस बाबत उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और देश की भलाई के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं.

 

बताया कि 48 घंटे के इस अनुष्ठान के दौरान वे केवल निम्बू पानी पिएंगे. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले दिल्ली में रहते थे. प्रधानमंत्री उनके आदर्श हैं. दिल्ली में रहने के दौरान वे कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ मिले और बैठक आदि में शामिल हुए. फिलहाल वे गिरिडीह में हैं और पीएम मोदी के साधना को देखते हुए वे भी विशेष पूजा पाठ कर रहे हैं.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories