AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध शराब फैक्टरी स्थापित करने के लिए ले जाया जा रहा था सामान, पुलिस ने पकड़ा

डुमरी : अवैध शराब कारोबार के रोकथाम को लेकर इनदिनों डुमरी पुलिस एक्शन मोड में नज़र आ रही है। मंगलवार को एक टाटा पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें अवैध शराब निर्माण को लेकर सामान ले जाया जा रहा था। वहीं इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 3


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी : अवैध शराब कारोबार के रोकथाम को लेकर इनदिनों डुमरी पुलिस एक्शन मोड में नज़र आ रही है। मंगलवार को एक टाटा पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें अवैध शराब निर्माण को लेकर सामान ले जाया जा रहा था। वहीं इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।

एसपी अमित रेणु को मिले गुप्त सूचना पर उनके निर्देशानुसार डुमरी पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, डुमरी थाना प्रभारी बिंदेश्वरी सिंह ने अन्य पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के सहयोग से पिकअप वैन को पकड़ा गया है।

बताया गया कि डुमरी के सुइयाडीह के.बी.रोड ससारखो से अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की सामग्री पिकअप वैन से ले जाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस गाड़ी को देखते ही स्कोर्ट में लगे बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य भाग निकले।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दिलीप कुमार सिंह है। उसने अन्य भागे हुए साथियों का नाम निरंजन सिंह, मधुसूदन सिंह, प्रमोद पंडित बताया है। साथ ही यह भी बताया कि ये पार्टनर निरंजन सिंह व अन्य के साथ मिलकर बगोदर के हेसला में शराब फैक्टरी स्थापित करने जा रहे थे।

पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन, दो बाइक, 10 लीटर स्प्रिट, 500 पीस रॉयल स्टेज का ढक्कन और रेपर, 200 सौ पीस एम्पेरियर ब्लु का रैपर और ढ़क्कन, कारामेल कलर एथेंक्स करीब 2 लीटर, 500 लीटर का एक सैप्टिक टैंक बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार लोगों के गिरफ्तारी में लगी हुई है।

छापेमारी दल में डुमरी पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, डुमरी थाना प्रभारी बिंदेश्वरी सिंह, परि0 पु0 अ0 नि सरोज सिंह, पवन कुमार, प्रेम कुमार, स0 अ0 नि0 मदन कुमार झा शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories