TOP BANNER
Sponsored

आप ने शुरू किया झारखंड निर्माण अभियान, 50 हजार लोगों को जोड़ना बताया लक्ष्य

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गिरिडीह शक्ति नगर स्थित जिला कार्यालय में  एक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड निर्माण अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया । जबकि मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी दीप

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 11, 2020 Aug 11 36 Views
Share

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गिरिडीह शक्ति नगर स्थित जिला कार्यालय में  एक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड निर्माण अभियान की शुरूआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया । जबकि मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सह उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी दीप नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल प्रसाद महतो, जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी,  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द कुशवाहा, जिला सचिव अभिषेक सिन्हा, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के सचिव इबरार अंसारी, श्रमिक विकास संगठन के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, गिरिडीह विधानसभा से तेज नारायण महतो, सीता राम महतो, मो दानिश सहित कई गणमान्य मौजूद थे।  इस दौरान सभी ने एक मोबाइल नंबर 7070237070 जारी कर अभियान की शुरुआत की ।

आप ने गिरिडीह में शुरू किया झारखंड निर्माण अभियान, 50 हजार लोगों को जोड़ना बताया लक्ष्य

हर राज्य में केजरीवाल मॉडल की मांग

श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति से गिरिडीह में 50 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ने कहा कि झारखंड गठन के बीस साल बाद भी यहाँ बेरोजगारी, पलायन, भूखमरी,  अशिक्षा, कुपोषण और भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं ।

MIDDLE
Sponsored

कहा कि दिल्ली में सरकार ने  बिजली, पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य  और रोजगार के क्षेत्र में काम करके देश के समक्ष एक मॉडल प्रस्तुत किया है ।  अब हर राज्य में केजरीवाल मॉडल की मांग तेजी से बढ़ रही है ।

गाँव-गाँव में लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा

जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गिरिडीह जिला में युवाओं का पलायन झारखंड में सबसे ज्यादा है।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड  बनाने के लिए  गाँव-गाँव में लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा ।

कई ने ली पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम में सृजन सिंह , रोहित विश्वकर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दीप नारायण सिंह ने युवाओं को टोपी पहनाकर और फूल माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories