AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मैरेज हॉल की आड़ में चल रही थी अवैध गन फैक्ट्री, बंगाल-झारखंड की संयुक्त छापेमारी में बड़ा खुलासा

बोकारो : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित गोदाम में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ है। गुरुवार शाम को एसटीएफ और एटीएस की टीम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोकारो : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित गोदाम में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता एसटीएफ और झारखंड एटीएस की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ है।

गुरुवार शाम को एसटीएफ और एटीएस की टीम ने बेरमो व गांधीनगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार निर्माण सामग्री और अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

बताया जा रहा है कि यह मैरेज हॉल और गोदाम सूरज साव का है, जहां रिहायशी इलाके में लंबे समय से यह गन फैक्ट्री गुप्त रूप से चलाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान इंग्लिश ब्रांड की अवैध शराब का निर्माण भी सामने आया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बांग्लादेश तक होता था सप्लाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यहां तैयार किए गए हथियारों को बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक भेजा जाता था। यह फैक्ट्री एक लंबे समय से सक्रिय थी, जिसकी गोपनीय जानकारी कोलकाता एसटीएफ को मिल रही थी।

एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर सप्त ऋषि बोस ने अनौपचारिक रूप से बताया कि छह तैयार पिस्टल, 18 अर्धनिर्मित पिस्टल और छह बैरल सहित निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में शराब और बियर के खाली डिब्बे व पैकिंग मटेरियल भी बरामद हुए हैं।

मुख्य सरगना फरार, दो गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान इस नेटवर्क का मुख्य सरगना सूरज साव फरार हो गया, जबकि मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी बिहार के मुंगेर, जबकि दूसरा खगड़िया का रहने वाला है, जो हथियार निर्माण में शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी व एसटीएफ अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरी जानकारी साझा करने की बात कही है।

पिछले दिनों धनबाद के महुदा में भी इसी तरह की मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था, जिससे यह आशंका और मजबूत हो रही है कि झारखंड-बिहार क्षेत्र में अवैध हथियारों का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories