TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत

गिरिडीह : विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में सिकल सेल जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, गिरिडीह ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि सिकल सेल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 20, 2025 Jun 20 39 Views
Share

गिरिडीह : विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में सिकल सेल जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, गिरिडीह ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

सिविल सर्जन ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर अनुवांशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित होता है। इससे लाल रक्त कोशिकाएं हंसिए के आकार की हो जाती हैं, जिससे शरीर में एनीमिया, तीव्र दर्द, अंगों को नुकसान और विकास में रुकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जुलाई 2023 से राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका लक्ष्य है 2047 तक इस रोग को पूरी तरह समाप्त करना। इसके तहत 0 से 40 वर्ष की आयु वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग, परामर्श और इलाज की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

पखवाड़े के दौरान जिले के सभी प्रखंडों, आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर और विद्यालयों में सिकल सेल की जांच शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही हाइड्रॉक्सी यूरिया जैसी महत्वपूर्ण दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में जनसाधारण से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सिकल सेल जैसे गंभीर रोग की रोकथाम में सहयोग करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories