TOP BANNER
Sponsored

आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार कार्यक्रम, गावां में गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

गावां : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गावां प्रखंड के पिहरा में आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार कार्यक्रम के तहत शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा गायत्री मंदिर से चलकर तेलियाडीह, पिहरा बाजार, जगदीशपुर, खेरडा, खास पिहरा मानपुर आदि गांवों का भ्रमण कर पुनः गायत्री मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 28, 2021 Feb 28 33 Views
Share

गावां : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गावां प्रखंड के पिहरा में आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार कार्यक्रम के तहत शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा गायत्री मंदिर से चलकर तेलियाडीह, पिहरा बाजार, जगदीशपुर, खेरडा, खास पिहरा मानपुर आदि गांवों का भ्रमण कर पुनः गायत्री मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में शामिल लोग हर हर गंगे, घर घर गंगे आदि नारे लगा रहे थे।

मौके पर विचार व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि हरिद्वार में 11 वर्षों बाद कुंभ मेला एवम गायत्री परिवार का गुरुद्वारा शांतिकुंज का स्वर्णजयंती मनाया जा रहा है।वर्तमान में जो लोग कोरोना त्रासदी वह अन्य परेशानियों के कारण हरिद्वार नहीं जा पाये हैं वैसे लोगों के लिए हरिद्वार का गंगाजल लोगों के द्वारा तक पहुंचाया जा रहा है।गायत्री परिवार घर घर गंगा जल पहुंचाकर पहुंचाकर देवस्थापना का कार्य करवाकर गंगा जल स्नान का फल प्रदान करवा रही है। कार्यक्रम के तहत संस्कार निर्माण,समय दान ,बलिवैश्व यज्ञ आदि का भी अनुष्ठान किया जा रहा है।

मौके पर इन्दो यादव,विजय रजक, अयोध्या यादव,लखन विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, सुमित्रा देवी, अंजू देवी, संध्या देवी, किरण देवी, अर्जुन शर्मा, दिनेश यादव,विपिन यादव, विजय चौधरी, राम लखन सिंह यादव, सीमा भारती समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories