TOP BANNER
Sponsored

गुरु आज बदल देंगे कई ग्रहों का खेल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार

आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरी विष्णु हैं। वहीं विद्या का कारक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 28, 2021 Jan 28 28 Views
Share

आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरी विष्णु हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

1. मेष राशि –
आपका मन बेचैन हो सकता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें. कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। आज आपकी पार्टनरशिप में कोई बाधा आ सकती है। बातचीत से पहले आत्मचिन्तन करें।

2. वृषभ राशि –
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऐसे में आज जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। आज आपकी लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आ सकती है।

MIDDLE
Sponsored

3. मिथुन राशि –
आज आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। ऑफिस की टेंशन को अपने प्रेम संबंधों पर न हावी होने दें।

4. कर्क राशि –
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे।

5. सिंह राशि –
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने के साथ ही माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। बेरोजगारो को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

MIDDLE
Sponsored

6. कन्या राशि –
आज ज्यादा खर्चे का दिन है। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें

7. तुला राशि –
आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है, हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। प्रेम के मामले में आज का दिन आपके लिए लकी है।

8. वृश्चिक राशि –
आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी। मेडिटेशन करें, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नए प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

9. धनु राशि –
आज ऑफिस में किसी की बुराई करने से परेशानी होगी। भविष्य को लेकर कोई आशंका आपके मन में रहेगी। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको कुछ बदलाव करने पड़ेगे। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। आज के आपको दिन भरपूर रोमांस मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

10. मकर राशि –
ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। पति-पत्नी के लिए आज का दिन ठीक होगा।

11. कुंभ राशि –
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। अगर सामने से कोई बात कहने में आप झिझकते हैं तब आप मेसेज के द्वारा अपना पक्ष रखें क्योंकि बातों का क्लियर होना जरूरी है।

12. मीन राशि –
आज आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। साथ ही रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। वहीं आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories