AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सोमवार को इन राशियों का साथ देगा भाग्य, बिजनेस और नौकरी वालों की बढ़ेगी आय

Rashifal 18 April 2022: 18 अप्रैल 2022 को सोमवार है। सोमवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए लोग सोमवार को भगवान शिव की अराधना करते हैं।जानिए 18 अप्रैल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Rashifal 18 April 2022: 18 अप्रैल 2022 को सोमवार है। सोमवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव की कृपा पाने और अकालमृत्यु के भय से मुक्ति पाने के लिए लोग सोमवार को भगवान शिव की अराधना करते हैं।जानिए 18 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सन्तान से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पदोन्नति हो सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में विस्तार के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से बचकर रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है, परन्तु वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां भी आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। आत्मसंयत रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

धनु राशि- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय में भी सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories