TOP BANNER
Sponsored

लंगटा बाबा समाधिस्थल पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, भक्तों ने चढ़ाई चादर

गिरिडीह : पौष पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी लंगटा बाबा समाधिस्थल पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. कोई मन्नत पूरी होने, तो कोई मन्नत मांगने बाबा के दरबार में हजारी लगाने पहुंचा था. चादर चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ अहले सुबह से ही जुटने लगी थी. वहीं परम्परा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 28, 2021 Jan 28 15 Views
Share

गिरिडीह : पौष पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी लंगटा बाबा समाधिस्थल पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. कोई मन्नत पूरी होने, तो कोई मन्नत मांगने बाबा के दरबार में हजारी लगाने पहुंचा था.

चादर चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ अहले सुबह से ही जुटने लगी थी. वहीं परम्परा के अनुसार सबसे पहले जमुआ के थाना प्रभारी प्रदीप दास ने चादरपोशी की. इसके बाद भक्तों की ओर से चादर चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया. लोग कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना करते देखे गये.

गौरतलब है कि इस दिन लंगटाबाबा समाधिस्थल के समीप भव्य मेले का भी आयोजन होता आया करता था. मगर कोरोना के कारण इस बार मेला का आयोजन नहीं किया गया. चादरपोशी को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories