TOP BANNER
Sponsored

कर्णपुरा में भीषण सड़क हादसा, ऑटो ड्राइवर की मौत, कई घायल

गिरिडीह :बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा मोड़ के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं. घटना करीब चार बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने गिरिडीह की ओर से जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 28, 2021 Jan 28 34 Views
Share

गिरिडीह :बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा मोड़ के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं. घटना करीब चार बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने गिरिडीह की ओर से जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ऑटो चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं सदर अस्पताल पहुँचने पर ऑटो ड्राइवर ने दम तोड़ दिया. मृतक कर्णपुरा गांव का ही 30 वर्षीय युवक प्यारी दास था. वहीं घायलों में बेंगाबाद उपप्रमुख की पुत्री आस्था कुमारी, बुढ़ई के पथरोल निवासी इशाक असांरी व उनकी पत्नी मुनिया बीबी और तीन साल का बच्चा शामिल है. कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल तो कुछ का इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेंगाबाद हाईस्कूल पदस्थापित शिक्षिका आसमा महल चारपहिया वाहन चला रही थी. घटना में वो भी घायल हुई है. मगर अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी कोई जानकारी नहीं है. घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस पुरे मामले की पड़ताल कर रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories