AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पौते के पेड़ से गिरने की जानकारी पर दादा को आया हार्ट – अटैक, हुई मौत

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित मियां टोली में पोते के पेड़ से गिरने की खबर मिलते ही घर पहुंचे दादा को हार्ट अटैक आया और तुरंत उनकी मौत हो गई। मृतक तिसरी के मिंया टोली निवासी 65 वर्षीय मो.अब्बास थे। जबकि पेड़ से गिरने वाला उनका 8 वर्षीय पोता दिलशान अंसारी है। घटना के संबंध


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित मियां टोली में पोते के पेड़ से गिरने की खबर मिलते ही घर पहुंचे दादा को हार्ट अटैक आया और तुरंत उनकी मौत हो गई। मृतक तिसरी के मिंया टोली निवासी 65 वर्षीय मो.अब्बास थे। जबकि पेड़ से गिरने वाला उनका 8 वर्षीय पोता दिलशान अंसारी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह मो. अब्बास अपने खेत में हल जोतने गए थे, लेकिन हल में लगे बैलों ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद खेत की जुताई छोड़कर वह वापस अपने घर आने लगे इसी क्रम में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पोते के पेड़ से गिर जाने की बात कही। यह खबर सुनते ही मो. अब्बास आनन – फानन में अपने घर पहुंचे जहाँ उनका पोता दिलशान चोटिल अवस्था में खाट पर लेटा हुआ था। मो. अब्बास ने अपने पोते दिलशान को गोद में लिया और खुद गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव के लोग इस घटना से अचंभित हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories