TOP BANNER
Sponsored

ऑटो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, अमेजन का डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से हुआ घायल

तिसरी : थाना क्षेत्र के सिंघो मोड़ के पास रविवार की शाम ऑटो के टक्कर से एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स तिसरी के केंवटाटांड निवासी रामचंद्र बरनवाल का 23 वर्षीय पुत्र आनंद बरनवाल है। घटना के स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 9, 2023 Jul 9 40 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के सिंघो मोड़ के पास रविवार की शाम ऑटो के टक्कर से एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स तिसरी के केंवटाटांड निवासी रामचंद्र बरनवाल का 23 वर्षीय पुत्र आनंद बरनवाल है।

घटना के स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया। जहां डॉ. जैनेन्द्र और स्वास्थ्यकर्मी अनूप कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि आनंद बरनवाल अमेजोन कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। रोजाना की भांति रविवार को भी वह अपने बाइक से डिलीवरी के लिए गांवा की ओर से आ रहा था तभी सिंघो मोड़ के समीप विपरीत दिशा से जा रहे एक ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं मौके का फायदा उठाकर ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories