TOP BANNER
Sponsored

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक का आयोजन

बेंगाबाद : प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चपुआडीह के पंचायत भवन सभागार कक्ष में मुखिया मो. शमीम की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पंचायत में आयोजित होने वाले आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 10, 2022 Oct 10 54 Views
Share

बेंगाबाद : प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चपुआडीह के पंचायत भवन सभागार कक्ष में मुखिया मो. शमीम की अध्यक्षता में आगामी 12 अक्टूबर को पंचायत में आयोजित होने वाले आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपस में रायशुमारी की गई। मुखिया मो. शमीम ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि उक्त कार्यक्रम से पंचायत के आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने अपने संबोधन में पंचायत के लोगों के बीच इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने एवं पंचायत वासियों से अधिकतम संख्या में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने एवं इसका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर मुखिया, उप-मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक,वार्ड सदस्य, गणमान्य एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories