TOP BANNER
Sponsored

बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

बाल बाल बची पत्नी और बच्चा तिसरी : थाना क्षेत्र के जीनाडीह मोड़ में सोमवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना में उसकी पत्नी और बच्चा बाल बाल बच गए। घायल युवक बदडीहा निवासी संदीप कुमार है।   मिली जानकारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 10, 2022 Oct 10 51 Views
Share

बाल बाल बची पत्नी और बच्चा

तिसरी : थाना क्षेत्र के जीनाडीह मोड़ में सोमवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना में उसकी पत्नी और बच्चा बाल बाल बच गए। घायल युवक बदडीहा निवासी संदीप कुमार है।

 

मिली जानकारी के अनुसार संदीप पत्नी और बच्चे को लेकर तिसरी में बेंगचुरो जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories