TOP BANNER
Sponsored

सीएम हेमंत के कार्यक्रम को लेकर डीसी एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा , दिए दिशा निर्देश

गिरिडीह : आगामी 12 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रुप से झंडा मैदान का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 10, 2022 Oct 10 36 Views
Share

गिरिडीह : आगामी 12 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर सोमवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रुप से झंडा मैदान का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता के साथ-साथ मुख्य अतिथि व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं लाभुकों के सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल में सभी तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु आईएएस, एएसपी गिरिडीह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीएसपी 1 सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories