TOP BANNER
Sponsored

#Giridih_headlines 07 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines देवघर जाने के क्रम गिरिडीह में कुछ देर रुके ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, परिसदन में कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत.   1932 खतियान के सवाल के जवाब से बचते दिखे मंत्री आलमगीर आलम, कहा स्थानीय नीति, सीएए, एनआरसी सभी मुद्दों पर की जा रही है चर्चा, लिया जाएगा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 7, 2020 Mar 7 65 Views
Share

#Giridih_Headlines

  • देवघर जाने के क्रम गिरिडीह में कुछ देर रुके ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, परिसदन में कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत.

 

  • 1932 खतियान के सवाल के जवाब से बचते दिखे मंत्री आलमगीर आलम, कहा स्थानीय नीति, सीएए, एनआरसी सभी मुद्दों पर की जा रही है चर्चा, लिया जाएगा मिलकर निर्णय.

 

  • 15 दिन के अंदर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से डुमरी में नहीं हुई पानी सप्लाई तो विभागीय कार्रवाई के लिए रहिए तैयार, मंत्री जगरनाथ महतो ने पीएचडी अधिकारियों को सुनाई खड़ी खड़ी, 1 साल मोटर समेत अन्य सामानों की खराबी के कारण बंद पड़ा है पीएचईडी कार्यालय स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट.

 

  • मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में ट्रक से कुचलकर सुपरवाइजर की मौत, शनिवार शाम की घटना, धनबाद के सिदरी रांगामाटी का था मृतक तापस कुमार मुखर्जी, मैनेजर ने कहा नियमानुसार मृतक के आश्रित को दिया जाएगा मुआवजा.

 

  • बनियाडीह फुटबॉल मैदान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जुटे अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मुंह मीठा कराकर व रंग गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को शुभकामनाएं.

 

  • अवैध शराब को लेकर ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उत्पाद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान, अवैध शराब किया गया नष्ट, सम्मिलित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की हो रही कवायद.

 

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज की नारी विषय पर आर के महिला कॉलेज में सेमिनार का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने छात्राओं को किया प्रेरित, कहा नारी सात्विकता के साथ सही रास्ते पर हो अग्रसर तो मंजिल हासिल करने से नहीं रोक सकता कोई .

 

  • बगोदर प्रखंड के खेतको में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आवेदन लेकर पहुंचे फरियादी, 10 लाभुकों को दी गयी वृद्धा पेंशन की स्वीकृति, सीओ ने कहा जल्द प्राप्त आवेदनों को जांच कर किया जाएगा शॉर्ट आउट.

 

  • गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल में अवार्ड फंक्शन सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories