AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागवन की लकड़ी लदा टेम्पू जब्त

तिसरी : प्रखंड में गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने अवैध सागवन की लकड़ी लदा एक मालवाहक टेम्पू को पकड़ा। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को पलमरुआ इलाके से अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गठित


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : प्रखंड में गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने अवैध सागवन की लकड़ी लदा एक मालवाहक टेम्पू को पकड़ा। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को पलमरुआ इलाके से अवैध रूप से लकड़ी परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान चंदौरी की ओर जा रहा टेम्पू पकड़ लिया गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया।

बताया जाता है कि जब्त टेम्पू चंदौरी का है, जबकि उसमें लदी लकड़ियाँ पलमरुआ के व्यक्ति की थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

टीम ने लकड़ी लदा टेम्पू जब्त कर बीट कार्यालय ले आया है। जब्त लकड़ियों की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये आंकी जा रही है।

छापेमारी दल में वनकर्मी रंजीत प्रभाकर, रवीश कुमार, शशि कुमार और सूर्यकान्त कुमार शामिल थे। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और इसमें संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories