TOP BANNER
Sponsored

नकली पुदीन हरा बनाकर किया जा रहा था सप्लाय, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

डुमरी(गिरिडीह) : डाबर कंपनी के पुदीन हरा दवा को डुप्लीकेट कर बाजार में खपाए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर नकली डाबर पुदीन हरा से भरी बोतलों को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 17, 2020 Mar 17 58 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : डाबर कंपनी के पुदीन हरा दवा को डुप्लीकेट कर बाजार में खपाए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर नकली डाबर पुदीन हरा से भरी बोतलों को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी का रैपर भी बरामद किया है।

इस बाबत दिल्ली से कम्पनी के रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार कम्पनी को अलग अलग माध्यमों से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली पुदीन हरा बनाने का काम चल रहा है। जिसके बाद कंपनी की एक टीम गिरिडीह पहुंची और एसपी सुरेंद्र झा से इसकी शिकायत की। शिकायत पर एसपी श्री झा ने डुमरी थाना को निर्देश दिया। तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुदीन हरा बरामद किया है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories