TOP BANNER
Sponsored

कुलगो में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिना मुआवजा घर तोड़े जाने से रैयतों में आक्रोश

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के कुलगो में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिना मुआवजा के घरों को तोड़े जाने को लेकर रैयतों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रैयतों का आरोप है बिना मुआवजा दिए जबरन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी प्रशासन का धौंस दिखाकर घरों को तोड़ रही है। रैयतों ने कहा कि अगर कम्पनी और प्रशासन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 17, 2020 Mar 17 45 Views
Share

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी के कुलगो में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिना मुआवजा के घरों को तोड़े जाने को लेकर रैयतों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रैयतों का आरोप है बिना मुआवजा दिए जबरन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी प्रशासन का धौंस दिखाकर घरों को तोड़ रही है। रैयतों ने कहा कि अगर कम्पनी और प्रशासन का ये रवैया रहा तो बाध्य होकर वे लोग आत्मदाह कर लेंगे।

इधर आक्रोशित लोगों द्वारा डुमरी सीओ रविभूषण प्रसाद से तू-तू मैं-मैं की जानकारी मिली है। सीओ ने इसको लेकर मामला दर्ज कराए जाने की बात कही है।

बहरहाल, लगातार विरोध के बावजूद घरों को तोड़ना और मुआवजा न दिए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेने की दरकार है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories