TOP BANNER
Sponsored

कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में चोरी मामले का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार, सामान भी बरामद

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में 10 अगस्त की रात हर्ष ट्रेडर्स नामक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। सोमवार एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मिर्जागंज स्थित हर्ष ट्रेडर्स कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में ताला तोड़कर चोरी के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 7, 2020 Sep 7 58 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में 10 अगस्त की रात हर्ष ट्रेडर्स नामक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। सोमवार एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों मिर्जागंज स्थित हर्ष ट्रेडर्स कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में ताला तोड़कर चोरी के मामले में भुक्तभोगी विनीत कुमार मिश्रा के आवेदन पर जमुआ थाना में कांड संख्या 196/2020 दर्ज कर जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था।

जिसके बाद टीम ने कांड का अनुसंधान करते हुए थाना क्षेत्र के ही परगोडीह से विक्रम कुमार राय एवं गिरोह के महेंद्र ठाकुर, मनोज तुरी, राजकुमार राम, कुलदीप कुमार दास को गिरफ्तार किया है। यह सभी जमुआ थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। एसपी श्री रेणु ने बताया कि अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका थी या नहीं इसकी जानकारी खंगाली जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

Read more : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सरिया व बिरनी में एक किशोर समेत 2 की मौत

उन्होंने बताया कि इनके निशानदेही पर पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के ही मिर्जागंज, जगन्नाथडीह, परगोडीह, मेदनीटांड़ क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी किए गए सामान एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद कर लिया है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार, परि पु अ नि अभिषेक कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत प्रसाद, हवलदार गुलाब सरवर खान, आरक्षी धनोज कुमार यादव, संतोष कुमार, संतोष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, सिकंदर प्रसाद मेहता शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories