Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सरिया व बिरनी में एक किशोर समेत 2 की मौत

152
Below feature image Mobile 320X100

सरिया : सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश के बीच हुुुए वज्रपात में सरिया में एक किशोर व बिरनी में एक महिला की मौत हो गई।

बताया गया कि सरिया के बागोडीह में वज्रपात की चपेट में टुपलाल पंडित का 16 वर्षीय पुत्र सुजीत पंडित आ गया। आनन फानन में पारिवारिक सदस्य उसे लेकर सरिया सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

कक्षा 10 वीं का था छात्र

विज्ञापन

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह घर के छत से नीचे उतर रहा था इसी दौरान तेज बिजली कड़की और वह उसके चपेट में आगया। मृतक 10 वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना पर बागोडीह मुखिया राजीव कुमार सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों का ढांढ़स बंधाया।

इधर, बिरनी के भरकट्टा स्थित भातुडीह में भी वज्रपात की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका ब्रह्मदेव स्वर्णकार की पत्नी थी। बताया गया कि वह कुएं के पास नहा रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुआ और वह उसके चपेट में आ गयी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read more : आर के महिला कॉलेज के प्राचार्य कोरोना संक्रमित, 3 दिन के लिए कॉलेज बंद 

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250