AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आर के महिला कॉलेज के प्राचार्य कोरोना संक्रमित, 3 दिन के लिए कॉलेज बंद

गिरिडीह : श्री राम कृष्ण महिला कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्राचार्य के संक्रमित होने से कॉलेज को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इधर सोमवार को सूचना के अभाव में कॉलेज की छात्राएं परेशान रहीं। एडमिशन, असाइन्मेंट जमा करने को लेकर कई छात्राएं कॉलेज पहुंच गई। हालांकि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : श्री राम कृष्ण महिला कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्राचार्य के संक्रमित होने से कॉलेज को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इधर सोमवार को सूचना के अभाव में कॉलेज की छात्राएं परेशान रहीं। एडमिशन, असाइन्मेंट जमा करने को लेकर कई छात्राएं कॉलेज पहुंच गई। हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा कॉलेज गेट पर पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जो कि छात्राओं को समझा कर वापस घर भेजने का काम कर रहे थे।

इस दौरान छात्राओं की जुटी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ती दिखी। छात्राओं से पूछे जाने पर बताया कि कॉलेज द्वारा बनाए गए ग्रुप में प्राचार्य के संक्रमित होने की जानकारी दी गई। मगर कॉलेज बंद है इसकी जानकारी नहीं दी गई जिस कारण वे सभी वहां पहुंची है।

एक तरफ कोरोना का डर तो दूसरे तरफ सेमेस्टर में पीछे होने का भय

छात्राओं ने बताया कि कोरोना को लेकर तो वे सभी डरी हुई हैं ही मगर सेमेस्टर में पीछे न रह जाएं इसका भी उन्हें भय है। जिस कारण कॉलेज पहुंची है। छात्राओं ने बताया कि यूनिवर्सिटी के आदेश पर कॉलेज के द्वारा सभी को घर पर ही असाइनमेंट बनाने को कहा गया है मगर उसे बनाकर कॉलेज में जमा करना है। हालांकि असाइनमेंट बनाकर जमा करने की तारीख 10 सितम्बर से 12 सितंबर तक है। मगर जिन छात्राओं का असाइनमेंट तैयार हो जाए उन्हें सोमवार को भी असाइनमेंट जमा करने को कहा गया था। जिस कारण कई छात्राएं आज कॉलेज पहुंची थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कॉलेज प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता

कॉलेज में छात्राओं की भीड़ से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संक्रमण को ध्यान रखते हुए कॉलेज प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories