TOP BANNER
Sponsored

शराबी पुत्र ने कर दी मां की हत्या, टांगी से वार कर दिया घटना को अंजाम

पीरटांड : गिरिडीह जिले में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या कर दी है. मामला जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज का है. मृतका पालगंज निवासी मदन तेली की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी थी.   मिली  जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मृतका का बड़ा पुत्र प्रदीप साव नशे की हालत

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 4, 2023 Apr 4 62 Views
Share

पीरटांड : गिरिडीह जिले में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की हत्या कर दी है. मामला जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज का है. मृतका पालगंज निवासी मदन तेली की 55 वर्षीय पत्नी मीना देवी थी.

 

मिली  जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मृतका का बड़ा पुत्र प्रदीप साव नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर मां से उलझ पड़ा. इस दौरान मां ने उसे फटकारा तो उसने घर में पड़ी टांगी को उठाया और मां पर तेज वार कर दिया. वार इतना तेज था कि मीना देवी लहूलुहान होकर घर के बाहर स्थित पीसीसी सड़क पर जा गिरी. इसी बीच सूचना पर मीना देवी का छोटा पुत्र संदीप साव जो कि शहर में रहकर काम करता था. वह तत्काल घर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से मां को घर के अंदर लाया. लेकिन इस दौरान बुरी तरह से जख्मी मां ने दम तोड़ दिया.

 

घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी. जिसके बाद मंगलवार की सुबह डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, पीरटांड थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ सदलबल मौके पर पहुंचे. इस दौरान रात में वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भागा प्रदीप भी गांव में दिखा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर प्रदीप ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. वहीं पुलिस ने टांगी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में मृतका के छोटे पुत्र संदीप साव द्वारा बड़े भाई प्रदीप साव पर मां की हत्या किए जाने का लिखित आवेदन दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories