TOP BANNER
Sponsored

दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारंभ, कार्यक्रम कर किया गया छात्रों का अभिनंदन

गिरिडीह : दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए सत्र की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो गई। नए सत्र के शुरू होने के अवसर पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। सत्र शुभारंभ अवसर पर स्कूल के प्रत्येक क्लास को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं विद्यालय की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 3, 2023 Apr 3 60 Views
Share

गिरिडीह : दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए सत्र की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो गई। नए सत्र के शुरू होने के अवसर पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। सत्र शुभारंभ अवसर पर स्कूल के प्रत्येक क्लास को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने छात्रों के स्वागत में केक काटकर अनोखे अंदाज में बच्चों का अभिनंदन किया।

इस दौरान बच्चों के बीच केक और टॉफी का भी वितरण किया गया साथ ही विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़ कर नृत्य पेश किया। मौके पर सुंदर डांस प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा और चेयरमैन ऋषि सलूजा ने उपहार देकर उत्साह बढ़ाया। मौके पर प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल का प्रयास बच्चों को खुशनुमा माहौल में शिक्षा प्रदान करना है, ताकि बच्चों की प्रतिभा विकसित हो सके।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories