TOP BANNER
Sponsored

होलिका दहन की राख से घर पर करें ये उपाय, घर के बड़े संकट दूर हो जाएंगे

बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है. इसके बाद ही खुशी के तौर पर रंगों की होली खेली जाती है. इस बार होलिका दहन 28 मार्च यानी आज किया जाएगा. मान्यता है कि होलिका दहन के समय अगर कुछ विशेष उपाय किए जाए तो बड़े से बड़े संकटों को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2021 Mar 28 45 Views
Share

बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है. इसके बाद ही खुशी के तौर पर रंगों की होली खेली जाती है. इस बार होलिका दहन 28 मार्च यानी आज किया जाएगा. मान्यता है कि होलिका दहन के समय अगर कुछ विशेष उपाय किए जाए तो बड़े से बड़े संकटों को टाला जा सकता है.

यहां जानिए खास उपाय.

1. कुंडली में अगर ग्रह दोष है और अक्सर कोई न कोई परेशानी जीवन में लगी ही रहती है तो होलिका दहन की राख को ठंडा होने के बाद घर ले आएं और इसे पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और महादेव से प्रार्थना करें.

MIDDLE
Sponsored

2. घर में यदि कोई बीमार रहता है तो होलिका दहन की राख को बीमार व्यक्ति के शरीर पर छिड़क दें. इसके अलावा उसके बिस्तर पर भी छिड़कें, इससे काफी आराम होगा.

3. अगर नौकरी में किसी तरह की समस्या आ रही है तो एक नारियल को सात बार घड़ी की दिशा में घुमाएं और अपने इष्ट को याद करके मन ही मन काम पूरा करने के लिए प्रार्थना करें और इस नारियल को होली की अग्नि में डाल दें.

4. कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो होलिका दहन की रात में भगवान नरसिंह की पूजा करें और नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें. नरसिंह अवतार भगवान विष्णु के 12 स्वरूपों में से एक है. ये अवतार भगवान ने भक्त प्रहलाद की जान उसके पिता से बचाने के लिए लिया था.

MIDDLE
Sponsored

*गिरिडीह बुलेटिन 27 मार्च*

 

*समृद्ध समाचार के बुलेटिन को देखें सिटी केबल के चैनल नम्बर 278 पर भी*

_*ताजातरीन खबरें पढ़ें : https://samridhsamachar.com*_

खबरों से जुड़ी सूचना या जानकारी दें : 6203442077, 8210899916

 

5. अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो होलिका दहन के बाद उसी स्थान पर लोगों को सुपारी और पान का पत्ता भेंट स्वरूप दें.

6. यदि घर-परिवार में बुरी नजर का साया है तो किसी चीज से नजर उतार कर उसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दें.

7. घर में लंबे समय से बुरा वक्त देख रहे हैं और अब इससे छुटकारा चाहते हैं तो होली की राख को घर लाकर उसमें राई और साबुत नमक डालें और घर में शुद्ध स्थान पर रख दें. इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी.

8. दान करने से भी तमाम कष्ट दूर होते हैं. होलिका दहन के बाद गरीब और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ भी दान करें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories