AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिलास्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन, अलग-अलग सेक्टर की 20 बड़ी कंपनियों ने लिया भाग

गिरिडीह : नगर भवन, गिरिडीह में मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी के द्वारा जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त व जिला परिषद अध्यक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नगर भवन में आयोजित रोजगार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर भवन, गिरिडीह में मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी के द्वारा जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त व जिला परिषद अध्यक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नगर भवन में आयोजित रोजगार सृजन मेला में लगाएं गए 20 कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध नियोक्ताओं – अभ्यर्थियों से जानकारी प्राप्त की. रोजगार सृजन मेला में उप विकास आयुक्त ने सांकेतिक रूप से ऑन स्पॉट दर्जन भर चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा. मिली जानकारी के अनुसार मेले में गिरिडीह व देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 2417 युवक-युवतियों ने निबंधन कराया, जिसमें विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा ऑन स्पॉट 1229 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर प्लेसमेंट पदाधिकारी सांई दत्ता,जेएसएलपीएस की कौशल विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके. उन्होंने कहा कि JSLPS का यह प्रयास सराहनीय है. ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा. रोजगार सृजन मेले से आज सैकड़ों युवक – युवतियां अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगें. लेकिन, वैसे अभ्यर्थी जिनका किसी कारण चयन नहीं हो सका, वे निराश नहीं हो. पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories