TOP BANNER
Sponsored

4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा जमुआ प्रखंड के ग्राम बरोटांड में मंगलवार से राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया. कलश यात्रा में 351 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल बरोटांड से निकल कर कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 27, 2024 Feb 27 66 Views
Share

गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा जमुआ प्रखंड के ग्राम बरोटांड में मंगलवार से राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया. कलश यात्रा में 351 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया. कार्यक्रम स्थल बरोटांड से निकल कर कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पतैया नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंचार के बाद सभी कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान सामूहिक रूप से कलशों की आरती की गयी. इस मंगल कलश यात्रा में जिला परिषद गिरिडीह की अध्यक्षा मुनिया देवी एवं पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने भी भाग लिया.

 

इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि राम तपस्या आचार्य ने कहा कि राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य है कि समाज में सदाचार की स्थापना हो और सदाचारी लोगों की संख्या बढे ,साथ ही समाज व्यसन मुक्त, नशा मुक्त बने एवं इस राष्ट्र के बच्चे संस्कारवान बने‌ l चार दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में कोई भी व्यक्ति बिना संकोच के भाग ले सकता हैं. इस महायज्ञ में सभी संस्कार मुंडन , अन्नप्राशन, विद्यारंभ ,दीक्षा , विवाह आदि निःशुल्क संपन्न करवाया जाएगा.

 

महायज्ञ को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ,अजय वर्मा ,परमेश्वर प्रसाद, विष्णु नारायण वर्मा, किशुन महतो, किशोरी शर्मा, योगेश्वर महतो ,भागीरथ प्रसाद सिंह ,बासुकीनाथ राय ,भवानी प्रसाद वर्मा समेत महिला मंडल जमुआ की बहनें लगी हुयी है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories