TOP BANNER
Sponsored

झारखंड में किसानों का 2 लाख तक का ऋण माफ, जानें बजट की बड़ी बातें

रांची : जहां झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. मंगलवार को झारखंड के विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर बड़ी घोषणा की. किसानों की कर्जमाफी का आंकड़ा 50 हजार से बढ़कर 2 लाख रुपए कर दिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 27, 2024 Feb 27 73 Views
Share

रांची : जहां झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. मंगलवार को झारखंड के विधानसभा में बजट पेश करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर बड़ी घोषणा की. किसानों की कर्जमाफी का आंकड़ा 50 हजार से बढ़कर 2 लाख रुपए कर दिया है. बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में विकास कदर 7.5% रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि इस बार 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया जा रहा है. सरकार ने योजना मद में 62 जबकि स्थापना मद में 38 प्रतिशत राशि खर्च करने का फैसला लिया है.

 

पिछले बजट से इस बार के बजट में सरकार ने 10% वृद्धि का निर्णय लिया है. राजस्व आय में 2024-25 की तुलना में 11.8% वृद्धि के साथ 53500 करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया गया है. राज्य को कर राजस्व से सबसे अधिक यानी 34200 करोड रुपए प्राप्त होंगे. 2024-25 में राजकोषीय घाटा 9500 करोड़ रूपया होने का अनुमान है. 2024-25 में राज्य का आर्थिक विकास दर क्रमशः 7.7% तथा 9.8% अनुमानित है.

 

वित्त मंत्री ने कहा कि 2030 तक झारखंड को 10 ट्रिलियन रुपए की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है. बजट सत्र के दौरान भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया और सदन से वाक आउट कर दिया. सरकार ने राज्य में गरीबों को चावल दाल के साथ-साथ सोया बड़ी देने का भी निर्णय लिया है, जबकि अबूआ आवास योजना के लिए 4831 करोड़ 83 लाख रुपए का बजट रखा गया है. ग्रामीण विकास के लिए 11316 करोड 7 लाख का बजट रखा गया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories