TOP BANNER
Sponsored

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला व नवजात की मौत, स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक थे नदारद

महिला को खाट में लेकर पहुंचे थे परिजन   गावां : प्रखंड में शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से तड़प कर महिला व जन्म लेने के बाद नवजात की मौत हो गई. मृतका तिसरी के लक्ष्मीबथान निवासी सुनील टुडू की 22 वर्षीय पत्नी सुरजी मरांडी थी. बताया गया कि गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक रहने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 26, 2021 Feb 26 49 Views
Share

महिला को खाट में लेकर पहुंचे थे परिजन

 

गावां : प्रखंड में शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से तड़प कर महिला व जन्म लेने के बाद नवजात की मौत हो गई. मृतका तिसरी के लक्ष्मीबथान निवासी सुनील टुडू की 22 वर्षीय पत्नी सुरजी मरांडी थी.

बताया गया कि गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक रहने और वाहन से लाने का रास्ता नहीं होने के कारण परिजन प्रसूता को खाट में लेकर ही गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल पड़े. लक्ष्मीबथान से केंद्र की दुरी 7 से 8 किलोमीटर की है. इसी बीच रास्ते में प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया. मगर थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. इधर दर्द से कराहती महिला को लेकर लोग केंद्र तक पहुंचे मगर केंद्र के बाहर ही उसकी मौत हो गई. वहीं इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक नदारद थे.

थोड़ी देर के बाद जब चिकित्सा प्रभारी अरविन्द कुमार केंद्र पहुंचे तो उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजन, ग्रामीणों ने केंद्र में भी हंगामा किया.

MIDDLE
Sponsored

 

ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक ने नहीं उठाया चिकित्सा प्रभारी का कॉल

 

इधर इस बाबत चिकित्सा प्रभारी अरविन्द कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जिला स्थित बैठक में वो भाग लेने गिरिडीह आए थे. वे जब वापस लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली. कहा कि केंद्र में उस वक्त ड्यूटी डॉ काजिम खान की थी. मगर वे केंद्र पर नहीं थे. इस सम्बंध में उन्हें फोन भी किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

नवपदस्थापित चिकित्सक भी बिना सूचना के गायब

 

वहीं नवपदस्थापित चिकित्सक डॉ सालिक जमाल के बारे में जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कल वे नव नियुक्त चिकित्सकों के प्रशिक्षण में गये थे . मगर आज वे बिना किसी सूचना के गायब हैं.

बहरहाल, स्वास्थ्य महकमा के लिए ये कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी लापरवाह व्यवस्था में कईक की मौत हो चुकी है. अब देखना होगा इस गंभीर मामले पर चिकित्सक पर कब कार्रवाई होती है. या फिर यूँ ही लापरवाही में मरीजों की जान जाती रहेगी. गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories