TOP BANNER
Sponsored

महीने भर से लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आक्रोश में किया सड़क जाम गावां : थाना इलाके के जरलहिया पहाड़ स्थित जंगल में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. घटना की चर्चा इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. इस दौरान मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 23, 2023 Mar 23 26 Views
Share

आक्रोश में किया सड़क जाम

गावां : थाना इलाके के जरलहिया पहाड़ स्थित जंगल में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. घटना की चर्चा इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. इस दौरान मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो निवासी जगदीश शर्मा के छोटे पुत्र नुनूलाल शर्मा के रूप में की गयी. वहीं सूचना पाकर गावां व तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया.

 

इस बाबत मृतक का भाई धनराज शर्मा ने कहा कि 17 फरवरी की दोपहर को उसका भाई घर से निकला था. जिसके बाद वो घर नहीं लौटा. 18 फरवरी को मृतक के पिता द्वारा तिसरी थाना में आवदेन दिया गया था. पुलिस प्रशासन द्वारा काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इस बीच आज उसका शव मिला है. आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गयी है.

 

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन तिसरी – गावां मुख्य मार्ग सिंघो में जाम कर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. साथ ही पुलिस – प्रशासन व स्थानीय विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं हत्यारे की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई और उचित सरकारी सहायता की मांग करने लगे. जिससे सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. वहीं सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव और शव को लेकर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया. जहां पुलिस को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को समझाते हुए फोन पर ही खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश महतो से इस मामले में एसआईटी गठित कर एक सप्ताह के अंदर मामले का उद्भेदन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.साथ ही इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने भी हत्यारों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. वहीं सिंघो मुखिया मो. हसीमुद्दीन ने भी पीड़ित परिवार को जल्द ही अम्बेडकर आवास दिलवाने का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीण मानें और लगभग दो घंटे बाद सड़क जाम हटा लिया. वहीं पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories