TOP BANNER
Sponsored

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन दवा दुकानों से वसूली की फ़िराक में था नटवरलाल, सक्रियता से धराया

गिरिडीह : शहरी इलाके के दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर बन घूम रहा एक नटवरलाल गुरुवार को धर लिया गया. धरा गया नटवरलाल अलग-अलग नाम लेकर खुद को रांची का रहने वाला कभी धनंजय, तो कभी शमीम अहमद बता रहा है. फिलहाल दवा विक्रेता संघ की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने उसे अपने हिरासत

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 23, 2023 Mar 23 44 Views
Share

गिरिडीह : शहरी इलाके के दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर बन घूम रहा एक नटवरलाल गुरुवार को धर लिया गया. धरा गया नटवरलाल अलग-अलग नाम लेकर खुद को रांची का रहने वाला कभी धनंजय, तो कभी शमीम अहमद बता रहा है. फिलहाल दवा विक्रेता संघ की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो – तीन दिनों से लगातार यह व्यक्ति फर्जी डीआई बनकर मेडकिल दुकानों में घूम रहा था. इस दौरान वह दवा दुकान पहुंच कागजात देखते को मांगता और फिर दवा विक्रेता से खुद को मैनेज करने को कहता. इस बात की चर्चा दवा दुकानदारों ने एसोसिएशन पदाधिकारियों से की और फिर मामले की जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रतन साहा को दिया. जिसके बाद उसे घेरे जाने की प्लानिंग तय की गयी और उसका फोटो एसोसिएशन के ग्रुप में शेयर कर इससे सचेत रहने और इसके आने पर सूचना दिए जाने की बात कही गयी.

 

वहीं गुरुवार को वापस फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन घूम रहा नटवरलाल चन्दौरी रोड़ स्थित पवन मेडिकल पहुंचा. जिसके बाद संचालक ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दी. सूचना पर एसोसिएशन पदाधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर दुकान पहुंच गए और उससे जानकारी मांगने लगे इस दौरान वह जानकारी नहीं दे पाया. जिसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. वहीं काफी संख्या एसोसिएशन और दवा विक्रेता भी इस दौरान मौजूद थे. बता दें कि फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन रहा घूम नटवरलाल बुलेट वाहन से दवा दुकान जा रहा था और इसके नंबर प्लेट पर जेएमएम मेम्बर लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं एसोसिएशन के सदस्यों ने इसपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories