TOP BANNER
Sponsored

जंगल में मिला एक शख्स का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पदनाटांड़ में सिर कटी लाश की पड़ताल में पुलिस जुटी ही थी कि फिर शाम में जमुआ थाना इलाके के सीमानी जंगल में एक शख्स के शव पड़े होने का मामला सामने आया। सूचना पर एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय राम दलबल के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 31, 2020 Aug 31 70 Views
Share

गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पदनाटांड़ में सिर कटी लाश की पड़ताल में पुलिस जुटी ही थी कि फिर शाम में जमुआ थाना इलाके के सीमानी जंगल में एक शख्स के शव पड़े होने का मामला सामने आया। सूचना पर एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

Read more : नदी स्थित ज़मीन से सीओ ने हटवाया अतिक्रमण, भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए आरोप 

शव की पहचान बिरनी के नावाडीह स्थित किशोर यादव के रूप में की जा रही है। इस बाबत एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर वो यहां पहुंचे तो देखा कि शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि सम्भवतः पुलिस के पहुंचने से कुछ समय पहले ही शख्स की मौत हुई थी।

MIDDLE
Sponsored

Read more : सिर कटे शव मामले की जांच जारी, मंगाया जा रहा डॉग स्क्वायड 

एसडीपीओ ने बताया कि वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक दोपहर से ही अपनी बाइक खड़ी कर वहां था। लोग शराबी समझ उसपर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसी बीच उसने किसी से बाइक के पास रखे पानी का बोतल मांगा और फिर पानी पीकर गिर पड़ा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर बाइक, पानी का बोतल, खीरा और एक गोली पड़ी है। सम्भवतः गोली सल्फाश की हो सकती है। जिसे खाकर उसने जान दी हो। प्राथमिक स्तर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मगर गहनता से इसकी जांच की जा रही है।

Read more : बगोदर विधायक विनोद सिंह हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories