TOP BANNER
Sponsored

नदी स्थित ज़मीन से सीओ ने हटवाया अतिक्रमण, भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए आरोप

गिरिडीह : शहर के जयप्रकाश नगर स्थित दिनदयाल घाट नदी के पास अतिक्रमित ज़मीन को सोमवार को सदर सीओ रविन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के जरिये अतिक्रमण को हटाया गया। इस बाबत सीओ रविंद्र सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 31, 2020 Aug 31 59 Views
Share

गिरिडीह : शहर के जयप्रकाश नगर स्थित दिनदयाल घाट नदी के पास अतिक्रमित ज़मीन को सोमवार को सदर सीओ रविन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के जरिये अतिक्रमण को हटाया गया।

इस बाबत सीओ रविंद्र सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित के आदेश पर ज़मीन को खाली करवाया गया है। बताया कि नदी की ज़मीन पर रामप्रवेश चौधरी ने घेराबंदी कर रखा था। इस मामले में एसडीएम कोर्ट में मामला भी चला। जिसमें इनके द्वारा जवाब दिया गया कि अतिक्रमण हटा लिया गया है। मगर यहां आकर देखने पर पता चला कि थोड़ी सी जगह छोड़ इन्होंने दीवार दे रखी है जो पर्याप्त नहीं है। इस सम्बंध में आज नदी की ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है।

भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए आरोप

बता दें कि रामप्रवेश चौधरी भाजपा नेता हैं। इस सम्बंध में उनकी पत्नी सोनी चौधरी ने बताया कि मेरे पति को टारगेट कर यह कार्रवाई की जा रही है। सोनी चौधरी ने कहा कि यह जमीन उनके नाम पर है और उन्होंने गीता अग्रवाल से जमीन खरीदारी की थी। बताया कि अगर यह गैर मजरुआ ज़मीन थी तो फिर इसका मोटेशन, रजिस्ट्री कैसे हुआ।

MIDDLE
Sponsored

आरोप लगाया कि इसके शिकायतकर्ता फर्जी हैं एवं एसडीएम के द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि नदी की जमीन को और कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है पर सिर्फ उनके विरुद्ध ही कार्रवाई क्यों? सोनी चौधरी ने मांग किया कि इसकी अच्छे से जांच की जाए एवं जिन्होंने भी जमीन अतिक्रमण कर रखा है सभी पर कार्रवाई हो वरना वो सुसाइड कर लेगी।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories