AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नदी किनारे मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरो नदी के पास शनिवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। हो हल्ला पर लोग मौके पर पहुंचे शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही लुप्पी पंचायत के 55 वर्षीय अकबर अंसारी के रूप में की गई है। मामले की सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरो नदी के पास शनिवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। हो हल्ला पर लोग मौके पर पहुंचे शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही लुप्पी पंचायत के 55 वर्षीय अकबर अंसारी के रूप में की गई है। मामले की सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं शक के आधार पर पुलिस कुछ लोग से पूछताछ कर तहकीकात में जुटी हुई है।

इस बाबत मृतक के पुत्र कासिम अंसारी ने बताया कि उसके पिता मुर्गा, बकरी का कारोबार करते थे। आज सुबह करीब 3, 4 बजे वो मुर्गा लाने गए थे। इसके बाद करीब 7 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके पिता पतरो नदी बेज़ुबांक घाट पर गिरे पड़े हैं। सूचना पर जब वहां पहुंचा तो पिता मृत थे। माथा व गर्दन में रॉड का निशान है और कान से खून निकला था। पुत्र के एक शख्स पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories