AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्मेल स्कूल में किया गया झंडात्तोलन

गिरिडीह : जिलेभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. हालांकि कोरोना के मद्देनजर इस बार बिना कार्यक्रम के आयोजन किये विद्यालयों में झंडात्तोलन किया गया. शहर के प्रमुख कार्मेल स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस छात्र – छात्राओं की अनुपस्थति में मनाया गया. गिने चुने शिक्षकों ने मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 15, 2020 Aug 15 70 Views
Share

गिरिडीह : जिलेभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. हालांकि कोरोना के मद्देनजर इस बार बिना कार्यक्रम के आयोजन किये विद्यालयों में झंडात्तोलन किया गया. शहर के प्रमुख कार्मेल स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस छात्र – छात्राओं की अनुपस्थति में मनाया गया. गिने चुने शिक्षकों ने मास्क लगाकर तथा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए हिस्सा लिया.  कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सभी सिस्टरों ने प्रेयर के साथ की. प्रेयर में विद्यालय मैनेजमेंट ने सभी शिशकों , छात्र – छात्राओं तथा नगर वासियों के स्वस्थ रहने की कामना की.

इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दिव्या ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. मौके पर मैनेजर सिस्टर मैरी अग्नेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी तथा उनके मूर्ति को फूल की माला पहनाई. कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं दी तथा स्वस्थ एवं घर पर सुरक्षित रहने को कहा.

इस दौरान सिस्टर जेनेट मेरी, सिस्टर प्रीति, नबमिता, दिवाकर, हिमांशु, आनंद, रूपनारायण, अभिषेक, अंजलि, अंशु, जॉयस स्मार्ट, मोहिनी, जीबना ,कुट्टन, पीटर, स्वर्णा, गुलाब, अन्ना और स्कूल के पीआरओ निर्मल झा मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देखें वीडियों

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories