AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेल पटरी पर पड़ा मिला शव, बेटे की शादी कार्ड बांटने निकला था शख्स

सरिया : धनबाद-गया ग्रैंडकोड रेल लाइन के सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी पर रविवार सुबह एक शव पड़ा मिला। शव रेलवे स्टेशन के अप लाइन में रेलवे क्रोसिंग से करीब 100 मीटर दूर पश्चिम पोल संख्या 345/41 के पास मिला है। शव पटरी के बीचों बीच था और धर से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : धनबाद-गया ग्रैंडकोड रेल लाइन के सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी पर रविवार सुबह एक शव पड़ा मिला। शव रेलवे स्टेशन के अप लाइन में रेलवे क्रोसिंग से करीब 100 मीटर दूर पश्चिम पोल संख्या 345/41 के पास मिला है। शव पटरी के बीचों बीच था और धर से अलग हो चुका था। मौके से शादी का एक कार्ड मिला जिसके जरिये उसकी पहचान की जा सकी।

मृतक गया जिले के बेलागंज थाना स्थित पाली गांव के 50 वर्षीय सुनील सिंह थे और वह गया से धनबाद किसी परिचित के घर कार्ड पहुचाने निकले थे। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

बताया गया कि सुबह के 5.47 में मालगाड़ी के चालक ने बीच ट्रैक पर बॉडी होने की सूचना स्टेशन को दी थी। वहीं स्थानीय लोग मौके पर जुट पहचान में जुटे थे। सूचना पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी में थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories