TOP BANNER
Sponsored

राज्य के स्थापना दिवस पर सीसीएल डीएवी में हुआ कार्यक्रम, धरती आबा को किया गया नमन

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड स्थापना दिवस और महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कक्षा दशम के छात्र साकेत मौर्य ने अपने भाषण में भगवान बिरसा मुंडा को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 15, 2020 Nov 15 37 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड स्थापना दिवस और महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कक्षा दशम के छात्र साकेत मौर्य ने अपने भाषण में भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए झारखंड के नैसर्गिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला। वहीं संगीत शिक्षक भानुदय भक्त ने झारखंड के माटी पर खोरठा गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने धरती के पिता(धरती आबा) के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए कहा की वे झारखंडवासियों के आशा के पुरोधा पुरुष थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन यहां के वंचित एवं शोषित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया। प्राचार्य ने बच्चों को उनके आदर्शों से सीख लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर पूर्व उत्तर भारत में डीएवी विद्यालय के द्वारा ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले नारायण दास ग्रोवर को पुष्प अर्पित किया गया एवं उनके जन्मदिवस पर बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई। जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम सांस तक वैदिक एवं पाश्चात्य ज्ञान से पोषित ज्ञान गंगा को पूर्व भारत में पूरे प्रवाह के साथ बहने में अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एस रब्बानी एवं विद्यालय के टेक्निकल टीम सुभाष तिवारी, विश्वनाथ घोषाल, अजीत वरुण साहू एवं आशीष सिन्हा ने किया। सुपरवाइजरी हेड एच जी तिवारी, शिक्षक दिलीप कुमार, नरेश कुमार एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्वपन बनर्जी ने किया। वहीं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories