TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस कल भी रेस में थी, आज भी है और आगे भी रहेगी : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

गिरिडीह : कांग्रेस कल भी रेस में थी, आज भी है और आगे भी रहेगी उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिषदन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक काला कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 9, 2020 Oct 9 26 Views
Share

गिरिडीह : कांग्रेस कल भी रेस में थी, आज भी है और आगे भी रहेगी उक्त बातें शुक्रवार को गिरिडीह परिषदन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक काला कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।

 

कहा कि बूथ से लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जो राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। बिल के माध्यम से बड़े व्यापारी किसानों का शोषण करने वाले हैं। मंडी बन्द कर दिया गया है। इससे लाखों लाख लोग बेरोजगार होंगे। रोजगार गारंटी योजना आज नहीं होती तो बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाता। राज्य की हेमंत सरकार और खाद्य आपूर्ति मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के प्रयास से ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया, ताकि कोई भूखा नहीं रहे।

 

यूपी के हाथरस मामले में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर किस हड़बड़ी में पीड़िता के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कहा कि क्या आपदा आई थी। कहा कि देश को एकजुट होना होगा। आज भाजपा के लोग आरोपियों को बचाने के लिए खड़े हो रहे हैं।इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। पीड़िता के परिवार से मिलने गए राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को रोका गया, हालांकि बाद में आंदोलन के जरिये हमारे नेता वहां पहुंचे। क्योंकि कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस पहले भी रेस में था आज भी है और कल भी रहेगा।

MIDDLE
Sponsored

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ समीर राज चौधरी, अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories