AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांग्रेस स्वास्थ्य प्रकोष्ठ ने हाथरस पीड़िता को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के मौत के बाद विरोध जारी है। गुरुवार की शाम कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी के नेतृत्व में शहर के टॉवर चौक पर मृतक पीड़िता को कैंडल जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मौजूद नेताओं में गम और गुस्सा दोनों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के मौत के बाद विरोध जारी है। गुरुवार की शाम कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी के नेतृत्व में शहर के टॉवर चौक पर मृतक पीड़िता को कैंडल जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मौजूद नेताओं में गम और गुस्सा दोनों नज़र आया।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता, कांग्रेसी अजय सिन्हा, ओबीसी जिलाध्यक्ष मदन विश्कर्मा, जिला प्रभारी स्वास्थ्य मोहम्मद इमरान अंसारी, इस्तियाक अहमद, प्रदेश महासचिव स्वास्थ्य विभाग तनवीर हयात, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सैफुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष अमित सिन्हा, आलमगीर आलम आदि उपस्थित थे।

इस दौरान कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. समीर राज चौधरी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्री चौधरी ने सरकार और पुलिस को घटना का जिम्मेवार बताया। उन्होंने बिना परिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के मुद्दे को लेकर भी यूपी सरकार और प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह (स्वास्थ्य विभाग) के द्वारा राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने भी आरोपियों को कठोर से कठोर सजा जल्द देने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories