TOP BANNER
Sponsored

डीलर पर वितरण में गड़बड़ी का आरोप, भाकपा माले के नेतृत्व में कार्डधारियों ने दिया धरना

जमुआ संवाददाता : जमुआ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भाकपा माले के नेतृत्व में तरडीहा गांव के कार्डधारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कार्ड धारियों का आरोप है कि आदर्श महिला एस एच जी तरडीहा चितरडीह पंचायत द्वारा कार्डधारियों को नियमित रूप से विभागीय निर्देशानुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा था। कार्डधारियों के द्वारा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2020 Oct 1 57 Views
Share

जमुआ संवाददाता : जमुआ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भाकपा माले के नेतृत्व में तरडीहा गांव के कार्डधारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कार्ड धारियों का आरोप है कि आदर्श महिला एस एच जी तरडीहा चितरडीह पंचायत द्वारा कार्डधारियों को नियमित रूप से विभागीय निर्देशानुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा था। कार्डधारियों के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप डीलर पर लगाया गया।

धरना के दौरान भाकपा माले के प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार राम से बातचीत किया गया और तरडीहा के डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई ।इसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार राम ने उक्त एस एच जी को राशन वितरण से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया तथा कार्डधारकों के बीच राशन का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । एक अन्य आदेश में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार राम ने जमुआ प्रखंड के सभी जन वितरण विक्रेता, महिला स्वयं सहायता समूह को राशन कार्ड धारियों को राशन वितरण पर्ची देने का निर्देश दिया है ।

धरना में भाकपा माले के अशोक पासवान, ललन यादव, विजय पांडे, मीना दास, असगर अली ,सुरेंद्र राय आदि मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories