AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुएं में मिला मां के साथ मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

गावां : गावां थाना क्षेत्र कोनारबांक में रविवार की सुबह कुएं में एक महिला व उसके बेटे का शव मिला है। मृतका 28 वर्षीय पुष्पा देवी और 1 वर्षीय पुत्र ऋषि था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया स्थित ससुराल में महिला का अपने सास-ससुर व गोतनी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह शुक्रवार की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र कोनारबांक में रविवार की सुबह कुएं में एक महिला व उसके बेटे का शव मिला है। मृतका 28 वर्षीय पुष्पा देवी और 1 वर्षीय पुत्र ऋषि था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया स्थित ससुराल में महिला का अपने सास-ससुर व गोतनी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह शुक्रवार की रात से बेटे के साथ गायब थी। रविवार की सुबह ससुराल के करीब ही दोनों का शव कुएं में मिला।

घटना की सूचना पर गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति रमेश यादव मुम्बई में रहकर मजदूरी का काम करता है। इधर घटना को लेकर मृतका के पिता रोहन कुमार ने ससुराल वालों पर बेटी और नाती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है।
वहीं पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories