TOP BANNER
Sponsored

विद्या विकास समिति द्वारा प्रधानाचार्य सह समिति सदस्य का हुआ एक दिवसीय सम्मेलन

गिरिडीह : विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में हजारीबाग विभाग का प्रधानाचार्य सह समिति सदस्य का एक दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, सचिव दीपक शर्मा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया। वहीं विभाग निरिक्षक ओंकार प्रसाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 2, 2020 Aug 2 48 Views
Share

गिरिडीह : विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में हजारीबाग विभाग का प्रधानाचार्य सह समिति सदस्य का एक दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, सचिव दीपक शर्मा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया।

वहीं विभाग निरिक्षक ओंकार प्रसाद सिन्हा ने मुकेश नंदन प्रदेश सचिव एवं रामावतार नर्सरिया प्रदेश मंत्री का परिचय उपस्थित प्रधानाचार्य एवं समिति सदस्यों को कराया। सम्मेलन में गिरिडीह, कोडरमा हजारीबाग एवं चतरा के प्रधानाचार्य एवं समिति सदस्यों ने भाग लिया।

सभी कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहा है सम्पन्न

मौके पर मुकेश नंदन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विद्या विकास समिति द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम ऑनलाइन संपन्न हो रहा है।भौतिक वातावरण शैक्षणिक स्वरूप आर्थिक प्रबंधन एवं मनोसामाजिक स्वरूप-इन चार विषयों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित है।

MIDDLE
Sponsored

इसी कड़ी में एक अगस्त को झारखंड प्रांत के सीबीएसई एवं जैक बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के दस- दस भैया बहनों का ऑनलाइन अभिनंदन किया गया। कोरोना का शिक्षा जगत पर बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे समय में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।

चुनौती को अवसर में बदलने का करना है प्रयास

शिक्षा मंत्री झारखंड के बयान के कारण निजी विद्यालयों की स्थिति डांवाडोल हो गई है। ऐसी विषम परिस्थिति में भी हमारे आचार्य शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अभिभावक,प्रबंधकारिणी समिति, आचार्य एवं विधि व्यवस्था मिलकर विद्यालय चलाते हैं।भैया- बहनों से प्राप्त शिक्षण शुल्क से विद्यालय की व्यवस्था चलता है।

वर्तमान समय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी ऑनलाइन होना है। चुनौती को अवसर में बदलने का प्रयास करना है। इसके लिए प्रत्येक घर पर एक स्मार्टफोन का होना जरूरी है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यालय को खोलने के बारे में सर्वे किया गया जिसमें अधिकांश लोगों ने कोरोना वैक्सिन निकलने के पश्चात विद्यालय खोलने की सलाह दी।

MIDDLE
Sponsored

विद्या भारती रीति- नीति और परिवार -भाव को लेकर चलती है। समाज के माध्यम से हम विद्यालय चलाते हैं।अभिभावकों का भी कर्तव्य होता है कि विद्यालय में सभी कार्य व्यवस्थित चले इसके लिए उन्हें भी प्रयास करना चाहिए।

सकारात्मक सोच को लेकर है आगे बढ़ना

रामअवतार नारसरिया ने कहा कि शिक्षण कार्य ईश्वरीय कार्य है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की देखरेख में चलता है। सकारात्मक सोच को लेकर हमें आगे बढ़ना है और आने वाली चुनौती का मुकाबला हम सभी को मिलकर करना है। हमें विश्वास है कि ऐसे विषम काल में समिति विद्यालय के विषय पर गहन चिंतन करेंगे।

ये रहे उपस्थित

सम्मेलन में ओम प्रकाश सिन्हा सह विभाग निरिक्षक प्रधानाचार्य शिवबालक सिंह, पवन कुमार दास, मृत्युंजय सहाय,अरुण कुमार चौधरी,अवशेष प्रसाद वर्मा, सुनील सिन्हा, प्रमोद कुमार गुप्ता ,राजकुमार प्रसाद,वीरेंद्र साव, ललित कुमार,उमेश प्रसाद, डाॅ पवन मिश्रा,पंकज जायसवाल, जटाधर दूबे आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories