AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मधुपुर विधानसभा उप-चुनाव में जीत के बाद झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन को दिया गया प्रमाण पत्र

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5 हजार 247 मतों के अंतर से किया पराजित मधुपुर विधानसभा उप चुनाव, 2021 के मद्देनजर रविवार को कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। 13-मधुपुर विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5 हजार 247 मतों के अंतर से किया पराजित

मधुपुर विधानसभा उप चुनाव, 2021 के मद्देनजर रविवार को कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुई। 13-मधुपुर विधानसभा के लिए मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की गई।

इसके अलावे मधुपुर विधान सभा क्षेत्र हेतु कुल 24 राउण्ड में मतों की गिनती पूरी हुई। मतों के गिनती के पश्चात झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को कुल 1 लाख 10 हजार 812 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को कड़े मुकाबले में 5 हजार 247 मतों से पराजित किया। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी हफीजुल हसन को निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories