AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वाहन में मिला मैगजीन लोड पिस्टल

खोरीमहुआ(गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया टोला-नावाआहर के बीच शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को धनबाद ले जाया गया जहां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खोरीमहुआ(गिरिडीह) : देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया टोला-नावाआहर के बीच शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को धनबाद ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक युवक बिनोद वर्मा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोग शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : खंडोली डैम में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बता दें कि युवक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सवार मौके पर ही वाहन छोड़ भाग निकले। इधर बोलेरो की जांच करने पर पुलिस को ड्राइवर सीट के नीचे से एक मैगजीन लोडेड पिस्टल मिली है। पिस्टल मिलने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि वाहन में अपराधी सवार थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे एसआई नीतीश कुमार ने बताया कि घटना कल रात 8 से 9 बजे के बीच की है। वाहन से मैगजीन लोड पिस्टल मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दबोचा गया राजद नेता कैलाश यादव का हत्यारोपी निलंबित मुखिया 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories