TOP BANNER
Sponsored

पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

गिरिडीह : आगामी 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। कार्यक्रमों को सफलीभूत करने को लेकर सोमवार को हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता एवं सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी सह मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 14, 2020 Sep 14 54 Views
Share

गिरिडीह : आगामी 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। कार्यक्रमों को सफलीभूत करने को लेकर सोमवार को हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता एवं सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी सह मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। साथ ही, आगामी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर जिले में वेबिनार के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और उनकी जीवनी पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है।

बताया गया कि गाँधी जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर जनसामान्य को महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराना लक्ष्य रखा गया है। वहीं बैठक के दौरान महाराष्ट्र में सैनिकों का शिवसैनिकों द्वारा पिटाई करने के विरोध, किसानों को मिलने वाला मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद करने के विरोध, महिला सशक्तिकरण हेतु जमीन का निबंधन जो मात्र एक रुपया में किया जाता था, इस योजना के बंद होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

सेवा सप्ताह में होगा ये कार्यक्रम

बताया गया कि सेवा सप्ताह के तहत प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग व उपकरण जैसे चश्मा, श्रवण यंत्र आदि प्रदान किया जाएगा। वहीं प्रत्येक जिले में 70 गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में फल का वितरण करना, Covid19 संक्रमण से रोग मुक्त हो चुके 70 लोगों से संपर्क स्थापित कर स्थानीय अस्पतालों में प्लाज़्मा डोनेट कराना। प्रत्येक बूथ पर 70 वृक्ष लगाकर पर्यवरण संरक्षित करने का संकल्प लेना। जिला मुख्यालय के 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्य करना।प्रत्येक जिले में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करने का काम किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में जमुआ के वर्तमान विधायक केदार हाज़रा, लक्ष्मण स्वर्णकार, सुरेश साव, नुनुलाल मरांडी, चुन्नुकान्त, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, अशोक उपाध्याय, दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, सुनील पासवान, प्रदीप साहू, सिकंदर हेम्ब्रम, विनय सिंह, सुभाष सिन्हा, सुनीत सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा, सुमन सिन्हा, गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, विवेक विकास, निर्भय सिंह, राजेश जयसवाल, संदीप डंगायच, मुकेश जालान, संजित सिंह पप्पू, सिंकू सिन्हा, दिनेश महतो, मनोज मौर्या, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र वर्मा, अरविंद बर्णवाल, ज्योतिष शर्मा समेत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं दर्ज़नों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories